उदयपुर, | भारत विकास परिषद की ओर से शनिवार, 13 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय क्षेत्रीय महिला मिलन कार्यक्रम ‘निर्मायिनी’ के पहले दिन अहिल्या बाईं होलकर के 300 जन्म जयंती दिवस पर भारत विकास परिषद में विशेष योगदान देने वाली महिलाएं तथा जो महिला विकास रत्न, विकास मित्र बनी ऐसी 157 महिलाओं का विशेष सम्मान महारानी सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शिप्रा धर राष्ट्रीय संयोजक महिला सहभागिता नई दिल्ली होगी। अध्यक्षता दुर्गादत्त राष्ट्रीय महामंत्री करेंगे। सम्मान समारोह के कार्य के विभाजन निमित आज बैठक हुई बैठक में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक ऋषभ जैन, जिला समन्वयक संतोष कुमार जैन, शहर समन्वयक राकेश नंदावत, पूर्व पार्षद राकेश जैन तथा शोभालाल दशोरा, संजीव भारद्वाज , निर्भय सिंह बाबेल, गायत्री शर्मा डॉ बलदीप, मंजू जैन वीणा पालीवाल आदि की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम सॉलिटेयर रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। शहर समन्यक राकेश नंदावत ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन को लेकर शुक्रवार को तैयारियों का अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में संपूर्ण राजस्थान से 700 महिलाएं भाग लेंगी।