वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान की बैठक, सम्मान समारोह 25 को

Update: 2025-10-14 14:39 GMT

उदयपुर। वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक भुवाणा स्थित छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति ने की।

संस्थान के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल प्रजापति सीमलवाडा थे। वहीं बैठक में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मोडीलाल सेम्बारा, जिलाध्यक्ष गणेशलाल घांसा व राजसंमद जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण के रूप में शामिल हुए। बैठक में सम्भाग स्तरीय प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को अमृतिया स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यक्तिगत रूप से अथवा चौखला स्तर पर कमरा निर्माण कराने पर दिसंबर तक 2 लाख 51 हजार रूपए की राशि जमा करवानी होगी। छात्रावास में प्रथम तल पर 9 कमरों का निर्माण किया जायगा। बैठक में किशन देलवाडा, जीवन लाल, मोहन लाल तितरडी, कन्हैयालाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश चौरासी, कोऑर्डिनेटर नारायण लाल लखावली, निर्माण समिति संयोजक सोहनलाल बेदला, निर्माण समिति सदस्य सोहनलाल साकरोदा, एडवोकेट प्रभुलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Similar News