देशी दीया–हर घर दिया’ अभियान में उतरे मॉडल्स, लोगों से की अपील

Update: 2025-10-16 13:03 GMT

उदयपुर । दिनकर ग्रामीण विकास संस्थान एवं क्रिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मिट्टी के दीपक लेकर क्रिएशन ग्रुप के मॉडल्स के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में मॉडल्स ने मिट्टी के दीयों को प्रमोट करने के लिए आम जनता से अपील की, कि वो ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीयों के साथ इस दीपावली के त्यौहार को रोशन करें। इस आयोजन के द्वारा शहर के युवा मॉडल्स ने यह संदेश दिया कि हम सभी को हस्तशिल्प उद्योगों का समर्थन करना चाहिए। राजेश शर्मा ने आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि आज चीनी और अंग्रेजी लाइट्स के चमक दमक भरा दौर होते हुए भी हमें दीपावली के त्यौहार में भारतीय पारंपरिक मिट्टी के दियों का प्रयोग ही किया जाना चाहिए।इसके पीछे साइंटिफिक बू कारण भी है तथा पारंपरिक कारण भी है। उनके अनुसार इस त्यौहार की सुंदरता मिट्टी के दियों से ही आती है। कार्यक्रम में क्रिएशन ग्रुप के मॉडल मौजूद रहे। संयोजक ने दिवाली के दौरान मिट्टी के दीयों और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि इससे न केवल हमारी संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण होगा, बल्कि छोटे व्यवसायियों और हस्तशिल्प कलाकारों को भी रोजगार मिलेगा। वे लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अपने घरों और दुकानों को सजाने के लिए मिट्टी के दीयों का उपयोग करें और चीनी लाइट्स के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दें। इससे हमारी संस्कृति और विरासत को बचाने में मदद मिलेगी और छोटे व्यवसायियों को भी लाभ होगा।

 

Similar News