आदिवासी विद्यालयों में किशोरों के कल्याण की दिशा में अग्रसर

Update: 2025-09-17 19:20 GMT

उदयपुर, । स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 17 सितम्बर 2025 तक उदयपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के 10 आवासीय विद्यालयों से चुने गए 20शिक्षक (हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर) ने भाग लिया।

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अमृता दाधीच ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और वेल-बीइंग विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक क्षेत्र की पहचान करने, व समय प्रबंधन के माध्यम से कमजोरियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. दाधीच ने कहा कि सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण के लिए विद्यार्थियों में व्यवहारएवं दृष्टिकोण में बदलाव लाना आवश्यक है। “ अस्तिव की स्थिरता के लिए व्यक्तित्व में बदलाव लाना जरूरी हैं ” प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में डॉ राकेश मीना ने विस्तृत जानकारी दी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के संचालन में शफीक़ अहमद, क्वीना मेहता, सोनम जैन और मनोज कुमार शर्मा की अहम भूमिका रही। मिलकर, हम किशोरों को आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बना रहे हैं।

Tags:    

Similar News