मूंदड़ा ने डॉ. चित्तौड़ा की मोहन भागवत जीवन यात्रा पुस्तिका का किया विमोचन
By : vijay
Update: 2025-09-13 12:51 GMT
उदयपुर के ख्यातनाम सूक्ष्म डायरी व पुस्तिका निर्माता मिनिएचर आर्टिस्ट डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत के 75वें जन्मदिवस के मङ्गलमय अवसर पर उनकी अब तक की जीवन यात्रा को एक सूक्ष्म पुस्तिका में सचित्र दर्शाया है। इस पुस्तिका में भागवत के एक प्रचारक से सरसंघचालक तक निष्ठा व नेतृत्व की अद्भुत यात्रा का वर्णन भी किया गया हैं। जिसका विमोचन संघ के वयोवृद्ध कार्यकर्ता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल मूंदड़ा द्वारा किया गया।