दुपहिया वाहनों के की नई पंजीयन सीरीज शुरू, ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से होगा फैंसी नंबरों का आवंटन

Update: 2025-10-13 19:40 GMT

उदयपुर । जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गैर-परिवहन (दुपहिया) वाहनों के लिए नई पंजीयन सीरीज में फैंसी नंबरों हेतु आवेदन शुरू किए गए है। जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने बताया कि नवीन सीरीज के इच्छित या अग्रिम पंजीयन नंबरों के लिए आवेदन ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अग्रिम नंबरों की सभी प्रक्रियाएं केवल ई-ऑक्शन पोर्टल से ही पूरी की जाएगी।। इच्छुक आवेदक आवेदन एवं विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते है।

Similar News