उदयपुर । 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ से की पालकी नगर भ्रमण करते हुए संभवनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा बाजार में पहुंच कर विराजे निज मंदिर में 4000 वर्ष प्राचीन तांबावती नगरी चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में हजारों की संख्या में समाज जन् के साथ पर्यूषण पर्व विधान का पंचामृत अभिषेक और महा आरती का सौभाग्य मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल- मंजू गदावत परिवार को प्राप्त हुआ युवा मंडल अध्यक्ष रवीश मुंडलिया ने बताया की 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दो दिन की पालकी मन्दिर में ही विराजमान रही। दो दिन पंचामृत अभिषेक और विधान की पूजा मुख्य वेदी पर की गई और चातुर्मास में कई अनेकों प्रकार की प्रतियोगिता हुई बाल योगिनी जिनवाणी सेवा चंद्रिका वात्सल्यमूर्ती आर्यिका 105 प्रशन्नमती माताजी ने शुभ आशीर्वाद से मंदिर की में कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हुए मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल गदावत ने यह जानकारी दी। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गदावत व आरती चितोड़ा ने बताया की गुरु माँ के सानिध्य कई तरह की प्रतियोगिता की गई और हजारों की संख्या में समस्त समाज का स्वामीवात्सल्य का आयोजन भी आयड़ चातुर्मास स्थान पर ही रखा गया । इस अवसर पर समाज जन एवं ट्रस्टगण की उपस्थिति रही।