प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह

Update: 2026-03-09 10:00 GMT

उदयपुर,। सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ उदयपुर का होली स्नेह मिलन समारोह नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन सभागार में धूमधाम से मनाया। समारोह में प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के मुख्य संरक्षक एवं सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने संघ की उपयोगिता व विभिन्न आयामों के बारे में संदेश प्रदान किया।

अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते हुए बताया कि हर द्विमासिक कार्यक्रम के साथ मार्च माह के अंत में एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भवई नृत्य प्रेमानंद समूह ने राजस्थानी गीत के साथ नृत्य एवं भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी की लीला पर रंगारंगा प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों ने भी जमकर डांस किया।

संघ के सदस्य जितेन्द्र धाकड़ द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में सबसे पहले आने वाले पांच सदस्यों का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही नए सदस्यों, जन्मदिन व शादी सालगिरह वाले व सहयोग कर्ता सदस्यों का भी सम्मान किया गया। महामंत्री रतन मेहनोत ने गत स्नेह मिलन का वाचन किया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। दिवंगत हुए संघ संरक्षक अम्बालाल चपलोत एवं अन्य सदस्य के परिवारजन तथा साधु-संतों के दिवंगत होने पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। उपाध्यक्ष हुकमराज मेहता द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। अंत में राष्ट्रगीत द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर मिश्रीलाल लोढ़ा, शांतिलाल सिंघवी, आनन्द इंटोदिया, गणपत पोरवाल, डॉ. बीएल हिरण, राजमल चपलोत, मनोहर लाल तोतावत, लक्ष्मण धुपिया, शंभुलाल जैन, कमलेश परमार, महेन्द्र कोठारी, मोती सिंह पोरवाल, नरेन्द्र सिंह लोढ़ा, अशोक लोढ़ा, प्रकाश पितलिया, ऋषभ विजयलक्ष्मी मंूशी, अर्जुन डांगी, चन्द्रा बोहरा, चन्द्रा सोनी, उषा इंटोदिया, प्रणीता तलेसरा, सहित प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Similar News