अवकाश में भी खुले रहेंगे उपपंजीयक कार्यालय

Update: 2026-03-06 17:20 GMT

उदयपुर,  । राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए मार्च माह में उपपंजीयक कार्यालय राजकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे।

उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक रागिनी डामोर ने बताया कि महानिरीक्षक, अजमेर   शरद मेहरा के निर्देशानुसार 31 मार्च 2026 तक जिले में सभी उप पंजीयक कार्यालय राजकीय अवकाश के दिनों में सामान्य कार्यदिवस के समान (21 मार्च तथा 26 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक) खुले रहेंगे। इस दौरान दस्तावेजों के पंजीयन एवं अन्य समस्य राजकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

Similar News