पंच गौरव कार्यक्रम के तहत मैराथन-वॉकाथन आज

Update: 2026-03-06 14:20 GMT

उदयपुर । जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह 7 बजे मैराथन-वॉकाथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मोती मगरी से होगा तथा समापन टाया पैलेस (फतहसागर की पाल) पर किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पंच-गौरव कार्यक्रम के महत्व के प्रति आमजन में जागरुकता बढ़ाना है। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन भाग लेंगे। संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Similar News