12वीं अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2025-26: खेलों का रोमांच चरम पर, आज होगा समापन

Update: 2026-03-06 16:40 GMT


 

उदयपुर । कार्मिक विभाग तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 12वीं अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खेलों का रोमांच चरम पर रहा। 7 संभाग और जयपुर मुख्यालय से आए 8 टीमों ने क्रिकेट, बैडमिन्टन, कबड्डी, लॉनटेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबाल एवं वालीबॉल खेलों में अपना कौशल दिखाया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने खेलगांव पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार अपराह्न 3.30 बजे महाराणा प्रताप खेलगांव में होगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि अर्न्तसंभागीय सिविल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलगावं क्रिकेट मैदान पर जयपुर मुख्यालय एवं कोटा के मध्य मैच हुआ जिसमें कोटा 5 विकेट से विजयी रहा। वहीं उदयपुर 15 रन और अजमेर 6 विकेट से विजयी रहा। फिल्ड क्लब मैदान में जयपुर संभाग ने बीकानेर को तथा जोधपुर ने बीकानेर को हराया। एम बी. कालेज क्रिकेट ग्राउण्ड में जोधपुर ने भरतपुर को हराया। लीग मैचों के आधार पर ग्रुप ए में प्रथम जोधपुर संभाग व द्वितीय जयपुर संभाग तथा ग्रुप बी में प्रथम अजमेर संभाग एवं द्वितीय उदयपुर संभाग रहा।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच शनिवार को फील्ड क्लब क्रिकेट ग्राउण्ड में अजमेर संभाग एवं जयपुर संभाग के बीच सुबह 7.00 बजे तथा खेलगॉव क्रिकेट ग्राउण्ड पर जोधपुर संभाग एवं उदयपुर संभाग के बीच होगा। बैडमिन्टन में बीकानेर टीम 2-1 से हराकर फाइनल में पहुच गई है। महिला बैडमिंटन के फाइनल मैच में उदयपुर विजेता रहा। पुरूष का फाइनल शनिवार सुबह 8 बजे खेला जाएगा। महाराणा भुपाल स्टेडियम में कबड्डी खेल पहली बार अर्न्तसंभागीय सिविल प्रतियोगिता मेट पर करवायी जा रही है। सेमीफाइनल में जयपुर मुख्यालय एवं उदयपुर संभाग के बीच मुकाबले में जयपुर मुख्यालय विजेता रहा। लवकुश इण्डोर स्टेडियम में टेबल टेनिस पुरूष वर्ग सेमीफाईनल में जोधपुर विजेता एवं महिला वर्ग में उदयपुर, जयपुर, बीकानेर ने अपने-अपने मैच जीते। बास्केट बाल में फाइनल मैच जोधपुर एवं बीकानेर के मध्य सुबह 8.15 बजे होगा। महाराणा प्रताप खेलगॉव में प्रातकालीन सत्र में जोधपुर ने उदयपुर को 2-1 से, जोधपुर से बीकानेर को 2-1 से, बीकानेर ने जयपुर मुख्यालय को 2र्-0 से, कोटा ने जयपुर संभाग को 2-0 से हराया। सांयकालीन सत्र में प्रथम सेमीफाईनल में अजमेर ने बीकानेर को 3-1 से हराकर तथा द्वितीय सेमीफाइनल में जोधपुर ने कोटा को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अजमेर जोधपुर के मध्य शनिवार सुबह 8 बजे होगा।

Similar News