सांसद डॉ रावत ने किया महाराणा प्रताप खेलगांव का दौरा

Update: 2026-03-06 16:50 GMT

 

उदयपुर, । उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप खेलगांव का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने वहां स्थित मल्टीपरपज इण्डोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन की उपस्थिति में इण्डोर स्टेडियम के बारे में सम्पूर्ण कार्य का जानकारी ली और कार्य पूर्ण करवाने हेतु चर्चा की। साथ ही क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करने के पश्चात बैठक व्यवस्था के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता हितेश सुखवाल, नीरज माथुर, राजीव गुप्ता से प्रस्ताव एवं तकमिना तैयार करने के लिए निर्देशित किया। नवनिर्मित एथेलेटिक्स ट्रेक एवं लेक्रोस खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। साथ ही दोनां खेल मैदान का जल्द से जल्द शुभारम्भ करने हेतु जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल से चर्चा की। डॉ. पालीवाल ने खेलगाँव में संचालित होने वाले सभी खेलों की जानकारी दी। साथ ही खेलगॉव प्रशिक्षण केन्द्रों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाडियां के बारे में भी अवगत कराया।

Similar News