शोभागपुरा विधालय में हरयाळो राजस्थान के तहत पौधारोपण
By : राजकुमार माली
Update: 2025-07-19 14:38 GMT
उदयपुर, । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में राज्य सरकार के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य सुनीता धनखड़ ने बताया कि विद्यालय में अतिथियों के द्वारा एक पौधा मां के नाम थीम पर 50 पौधे लगाये गये। साथ ही लगभग 800 पौधे विद्यालय के छात्रों और अभिवावकों को वितरित किये गये। कार्यक्रम में समाजसेवी कविता जोशी, मुकेश जोशी, महेंद्र सिंह, नरपत सिंह, नाना लाल, गिरीश, गोपीलाल डांगी, भगवान पटेल, तोलीराम, भूरी लाल, जगन्नाथ आदि बतौर अतिथि उपस्थित रहे। संचालन भूमिका द्विवेद्वी एवं कैलाश चन्द्र वैरागी ने किया। प्राध्यापक डॉ विक्रम पाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।