मूलनायक सुमित नाथ भगवान के जन्म ज्ञान मोक्ष कल्याणक पर हुआ विशेष आयोजन
उदयपुर, । श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत समिति धान मंडी के तत्वाधान मूलनायक सुमित नाथ भगवान के जन्म ज्ञान मोक्ष कल्याणक के अवसर पर त्रि दिवसीय कार्यक्रम के जीव दया के अंतर्गत सर्वप्रथम गौशाला में अभिषेक जैन एवं युवा, महिला संगठन के साथ पशुपति गौशाला मे सैकड़ों पशुओं के लिए चारा गुड़ आहार वितरण किया गया। संयोजक सम्राट जैन शास्त्री ने बताया कि सांय कालीन वेला में फतहसागर की पाल पर सैकड़ो श्रावक-श्राविकाएं की उपस्थिति रहे। तारिका पाटनी आर के मार्बल परिवार द्वारा मंगल दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया देवाली मन्दिर की बच्चियों ने सुंदर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विद्वत सम्राट शास्त्री के नेतृत्व में संगीतमय महामंत्र णमोकार मंत्र शुरू हुआ। णमोकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला, हजारों लोगों ने एक ध्वनि में विश्व शांति की भावना के साथ मंत्र पाठ किया। अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल और सतीश अग्रवाल ने बताया की प्रथम बार फतहसागर पाल पर संगीतमय भक्ति के साथ सैकड़ों दीपो के द्वारा श्री सुमित नाथ भगवान की आरती की गई, उपमंत्री मन्दिर संजोजक तरुण अग्रवाल ने बताया की इस कार्यक्रम मे मुख्य भूमिका श्री पार्श्वनाथ देवाली मन्दिर परिवार की रही, घंटो तक लोग प्रभु की भक्ति मे झूमते रहे, चारो तरफ जग मग दीपो की रोशनी से लोगों के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करने की भावना भाई गई है। सुरेश जी देवाली ने बताया की वामा महिला मंडल ने आइसक्रीम वितरण की, ललित अग्रवाल ने बताया णमोकार मंत्र मे उपस्थित सभी बच्चों को अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत की तरफ से पुरस्कार प्रदान किय गय,नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन किय गय। इसके पश्चात महा आरती का अशोक अग्रवाल परिवार ने की। प्रभावना प्रदीप अग्रवाल रिवाज इवेंट्स की ओर से वितरण की गई। तरुण जैन ने बताया की 28 मार्च को श्रीजी की पालकी ध्वजारोहण सुमतिनाथ विधान का आयोजन सम्राट शास्त्री के निर्देशन में होगा। अशोक, कमलेश ने बताया की आयोजन के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। इस अवसर पर महिला समिति की दीपिका जैन, बिन्दु जैन, पिनु जैन, नेहा जैन, गीता अग्रवाल एवं सम्पूर्ण महिला समिति उपस्थित रहे।