महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर 72 दीपक का विशेष अनुष्ठान आज

Update: 2025-10-19 12:03 GMT

उदयपुर । तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन मंदिर में   जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में कलापूर्ण सूरी समुदाय की साध्वी जयदर्शिता , जिनरसा  , जिनदर्शिता   व जिनमुद्रा   महाराज आदि ठाणा की चातुर्मास संपादित हो रहा है।

महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि सोमवार 20 अक्टूबर रात्रि 3 बजे महावीर स्वामी भगवान का देव वंदना उसके बाद प्रात: 9.30 बजे  महावीर स्वामी भगवान के निर्वाण दिवस पर 72 दीपक के अनुष्ठान का आयोजन होगा। बुधवार 22 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे द्वार उद्घाटन, 6.45 बजे से गौतम रास का वाचन होगा। श्री प्रभु महावीर परमात्मा के निर्वाण दिवस पर आराधना होगी। उसके बाद सभी श्रावक-श्राविकाओं के लिए नवकारसी का आयोजन होगा।

Similar News