उदयपुर । खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकान्त शुक्रवार को वायुयान द्वारा जयपुर से उदयपुर आएंगे। वे शुक्रवार को ग्रामीण उत्थान शिविर का निरीक्षण करेंगे एवं इस संबंध में की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। वे शनिवार को जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।