जैन युवक परिषद का तपस्वी बहुमान समारोह सम्पन्न
By : vijay
Update: 2025-10-13 08:49 GMT
उदयपुर । विजय जैन युवक परिषद की ओर से तपस्वी बहुमान समारोह का आयोजन विक्टोरिया मैनसन में परिषद के अध्यक्ष अशोक कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में तेला और तेला से ऊपर की तपस्या करने वाले तपस्वियों का माला,उपरना व स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया। सचिव विनोद खमेसरा ने बताया कि तपस्या करने वाले सभी सदस्यों में रेखा नाहर तैला, अनील नाहर तेला, नरेन्द्र हिंगड तैला, रंजना चौधरी तैला, सुरेश सिंयाल तैला, सुमन जी सिंयाल दो तैला, बीना मारू तैला, चन्द्रा वरडिया तैला, सुशीला कोठारी तैला, सुनीता सेठिया तेला, रंजना मेहता तेला, इंदरसिंह मेहता तेला की तपस्या की उनका बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह सेठिया ने किया तथा आभार गजेंद्र सिंह सामर ने व्यक्त किया।