12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी से

Update: 2025-12-11 14:41 GMT



उदयपुर,। 12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता आगामी 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक उदयपुर में प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिला कलक्टर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विविध समितियां गठित की हैं। उधर, उदयपुर संभाग की टीमों का चयन अब 15 दिसम्बर के स्थान पर 22 दिसम्बर को किया जाएगा।

गांधी ग्राउण्ड व खेलगांव में होगा चयन ट्रायल

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी ने बताया कि टेबल टेनिस महिला एवं पुरूष, वॉलीबाल पुरूष, कबड्डी महिला एवं पुरूष, बैडमिंटन महिला एवं पुरूष तथा बॉस्केटबाल पुरूष टीम का चयन ट्रायल 22 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से चेतक सर्कल स्थित महाराणा भूपाल स्टेडियम में तथा टेनिस महिला एवं पुरूष तथा क्रिकेट पुरूष टीम का चयन ट्रायल खेलगांव उदयपुर में होगा। श्री देवासी ने संभाग के सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग के इच्छुक एवं दक्ष अधिकारियों-कर्मचारियों की चयन ट्रायल में सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में निगम, मण्डलों, स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, ठेका श्रमिक, संविदा अधिकारी-कर्मचारी, कार्यप्रभारित अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के बेल्टधारी अधिकारी-कर्मचारी पात्र नहीं होंगे।

Similar News