जैविक उद्यान सज्जनगढ़ एवं अभ्यारण्य तथा बर्ड पार्क में समय परिवर्तन
By : vijay
Update: 2025-10-16 19:50 GMT
उदयपुर, । मौसम परिवर्तन को देखते हुए वन विभाग के अधीनस्थ जैविक उद्यान, सज्जनगढ़ एवं अभ्यारण्य सज्जनगढ़ तथा बर्डपार्क गुलाबबाग उदयपुर में भ्रमण हेतु आने वाले पर्यटकों का समय शुक्रवार से परिवर्तित किया गया है।
उपवन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्रसिंह चुण्डावत ने बताया कि जैविक उद्यान, सज्जनगढ़ और बर्डपार्क गुलाबबाग प्रातः 9 से सांय 5 एवं वन्यजीव अभ्यारण्य सज्जनगढ़ प्रातः 9 से 5ः30 बजे तक पयटकों के लिए खुला रहेगा।