उदयपुर, । संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत बैंक की ऋषभदेव शाखा कार्यक्षेत्र के समिति व्यवस्थापको का एक दिवसीय प्रशिक्षण राजीविका प्रशिक्षण केन्द्र, ऋषभदेव पंचायत समिति के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उ६ेश्श्य समिति व्यवस्थापकों को पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना के अन्तर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यो से अवगत करवाना था। ज्ञात्वय है कि पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय की मुख्य योजनाओं में से एक है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत समितियों के कार्यो का कम्प्यूटराईजेशन करना है, जिससे समितियों का कार्य त्वरित गति से हो सके तथा कार्यो में पारदर्शिता बनी रहे।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में नाबार्ड उदयपुर के क्षेत्रीय विकास प्रबंधक नीरज यादव ने ईआरपी सॉफ्टवेयर में वाउचर एन्ट्रीज करते वक्त रखने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समिति व्यवस्थापक द्वारा की जाने वाली वाउचर एन्टी्रज के आधार पर सॉफ्टवेयर स्वतः ही समिति की बैलेन्स शीट एवं लाभ हानि खाता तैयार कर देगा तथा ऑडिटर भी इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सिस्टम ऑडिट का कार्य आसानी से कर पाएंगे।
द्वितीय सत्र में प्रशिक्षक निकिता जैन ने व्यवस्थापकों को दैनिक आधार पर किए जाने वाले डे-एण्ड तथा सिस्टम ऑडिट, ई-पैक्स एवं एच.ओ.सी. प्रमाण पत्र की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में बैंक के मुख्य प्रबंधक के.एल. शर्मा ने प्रतिभागियों को संयुक्त देयता समूहों को दिये जाने वाले ऋणों की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि इस योजना के अन्तर्गत राजीविका महिलाओं की तरह ही अन्य नागरिक समूह भी बैंक में आसान शर्तो पर ऋण प्राप्त कर सकते है। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक (ऋण) विशाल जैन ने गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के आवेदन एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी समिति व्यवस्थापको एवं अन्य प्रतिभागियों को देते हुए उन्हें इस ऋण योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों सहित शाखा प्रबंधक कालूराम मीणा एवं बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।