"खुदरा किराना व्यापार संघ का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन कोटा में संपन्न"

Update: 2025-09-14 12:53 GMT

 उदयपुर |राजस्थान प्रदेश खुदरा किराना व्यापार संघ का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन कोटा में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए व रामविलास जैन को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें उदयपुर संभाग से प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री सूर्य प्रकाश खमेसरा, संगठन मंत्री विरेंद्र चित्तौड़ा एवं प्रचार मंत्री योगी अशोक जैन को बनाया गया।

संघ के प्रचार मंत्री योगी अशोक जैन ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में खुदरा व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर मंथन करके उनके समाधान हेतु विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व विशिष्ट अतिथि विधायक (कोटा उत्तर) शांतिकुमार धारीवाल थे।

संघ के प्रदेश महामंत्री सूर्य प्रकाश खमेसरा ने कहा कि दोनों अतिथियों को समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में कृषि उपज मंडियों में 0.50% यूजर टैक्स लगाया गया है, उसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की गई।

विधायक (कोटा उत्तर) शांतिकुमार धारीवाल ने कहा कि आपकी अधिकांश मांगे सही है उनको मैं विधान सभा में उठाऊंगा। मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप दिल्ली आएं व संबंधित मंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा।

 

Tags:    

Similar News