उदयपुर में 'गरवी गुजरात' की धूम: विलास वाटिका में उमड़ा गुजराती समाज का सैलाब
उदयपुर। गुजरात राज्य बिन निवासी प्रतिष्ठान (NRGF) एवं श्री गुजराती समाज, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को उदयपुर के विलास वाटिका में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में राजस्थान भर से आए गुजराती समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति और एकता का परिचय दिया।
दिग्गज अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार के प्रतिनिधि मामलतदार चैतन्य भाई सांघनी, अहमदाबाद स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग भाई दानी और प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर हरपाल सिंह झाला उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भी शिरकत की। इसके साथ ही अखिल राजस्थान गुजराती समाज के अध्यक्ष जी. डी. पटेल और अखिल भारत गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आयोजन के दौरान 'गरवी गुजरात' की थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पारंपरिक नृत्यों और गीतों के जरिए गुजरात की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया। उदयपुर समाज के अध्यक्ष राजेश भाई मेहता ने सभी अतिथियों और विभिन्न समाजों से आए प्रतिनिधियों का सपरिवार स्वागत व अभिनंदन किया।
भीलवाड़ा समाज की सक्रिय भागीदारी
इस भव्य समारोह में श्री गुजराती समिति, भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीलवाड़ा से संरक्षक प्रभुदेव पटेल, अध्यक्ष लतेश पटेल, उपाध्यक्ष गौरांग पटेल, सचिव विशाल डोबरिया और कोषाध्यक्ष महेश पटेल उपस्थित रहे। इनके साथ ही युग पटेल, शीतल पटेल, गुंजन पटेल, मीनल पटेल एवं रेखा डोबरिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।