खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कायकिंग-केनोइंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालयों की पदक जीत

Update: 2025-12-03 17:30 GMT

उदयपुर, । खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत फतहसागर की पाल पर आयोजित हो रही कायकिंग एवं केनोइंग प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह के साथ भाग लिया। विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील में पदक की होड़ में दमखम का प्रदर्शन करते धावकों को देख पाल पर मौजूद दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाई और हूटिंग के माध्यम से धावकों का उत्साहवर्धन किया। बुधवार को औपचारिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, सांख्यिकी अधिकारी पुनित शर्मा, कोषाधिकारी पार्थ शर्मा, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया, राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव सुधीर बक्सी, राजस्थान कायकिंग केनोइंग संघ के अध्यक्ष भगवान वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चौहान, सुविवि स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव भीमराज पटेल, समाजसेवी तुषार मेहता, महावीर परिहार सहित परिषद के प्रशिक्षक मौजूद रहे।

500 मीटर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रातः 9 बजे प्रारम्भ हुई 500 मीटर स्पर्धाओं में विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें पुरुष वर्ग में कायकिंग- सिंगल्स का स्वर्ण पदक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के निंगोबम मंजीत मीटी को,रजत पदक पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के योगेश सिंह को, कांस्य पदक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विशाल गोस्वामी को मिला।

इसी प्रकार केनोइंग-सिंगल्स (पुरुष) वर्ग में स्वर्ण पदक टोगब्रम रोशन सिंह, गुरूकाशी यूनिवर्सिटी को, रजत पदक अल्पेश सुभाष दुले, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को, कांस्य पदक आदर्श किशनकुट्टे, यूनिवर्सिटी ऑफ केरला को प्राप्त हुआ। वहीं कायकिंग- डबल्स (महिला) वर्ग में स्वर्ण पदक के. याईफाटोबी देवी व आचल कचरू साहरे, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी को, रजत पदक कुलसुम व पुष्पा यादव, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ को, कांस्य पदक दिप्ती व जशमीन, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला को प्राप्त हुआ

केनोइंग-डबल्स (महिला) वर्ग में स्वर्ण पदक मोइरंगथेम सोफिया देवी दृ सलाम चाओबा देवी, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी को , रजत पदक निकी दृ अनु, पंजाब यूनिवर्सिटी को, कांस्य पदक अनुष्का सन्तोष अम्बेडकर दृ संस्कृति सोमनाथ सिन्दे, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने हासिल किया। कायकिंग- फोर (पुरुष) वर्ग में स्वर्ण पदक मैरेम्बम लचेन्बा, साहिल देसवाल, निंगोबम मंजीत मीटी व देव चौधरी, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी को, रजत पदक लक्षवीर सिंह, विशाल डागी, मयंक शर्मा, इन्द्रराज कुमार, गुरु नानक यूनिवर्सिटी अमृतसर को, तो कांस्य पदक पर लवकुमार, शुभम, मनवीर सिंह, रोहित, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ ने कब्जा जमाया।

वहीं सायंकालीन सत्र में कायकिंग-सिंगल्स (महिला) वर्ग का स्वर्ण पूजा, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी को, रजत पदक समरा ए. चाकु, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को, कांस्य पदक निधी, बरखतुल्ला यूनिवर्सिटी को मिला। केनोइंग-सिंगल्स (महिला) स्वर्ण पदक सलाम चौबा देवी, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी रजत पदक अनु, पंजाब यूनिवर्सिटी, कांस्य पदक रीया, गुरूकाशी यूनिवर्सिटी को मिला

कायकिंग-डबल्स (पुरुष) वर्ग का स्वर्ण पदक साहिल देशवाल दृ देव चौधरी, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी, रजत पदक अली रेजी दृ अभिषेक, यूनिवर्सिटी ऑफ केरला को तो कांस्य पदक निरंजन विष्णु पाटील दृ विश्वजीत शिवाजी भोसले, भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी को मिला। केनोइंग-डबल्स (पुरुष) वर्ग में स्वर्ण पदक लसीराम बोरीस सिंह दृ प्रिरेम्बम बोरीस सिंह, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी को,रजत पदक सवियो जोसी दृ मीथुन मधु को, कांस्य पदक नितिन दृ अमित, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी को मिला

कायकिंग-फोर (महिला) वर्ग में स्वर्ण पदक मोनिका गढ़वाल, आचल कचरू सहारे, याईफाटोबी देवी, पूजा दृ चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी को, रजत पदक पुष्पा यादव, नन्दनी, अल्पना साहनी, अंशु प्रजापति को तो कांस्य पदक रुतुजा हिम्मत राव पाटील, निकित सन्तोष मगदुम, आरती प्रवीण जाधव, सुहाना शम्भुदीन जमादार को मिला। डॉ. पालीवाल ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतिम दिन कायकिंग एवं केनोइंग की शेष स्पर्धाएं गुरुवार प्रातः 8 बजे फतहसागर पाल पर शुरू होंगी।

Similar News