एथलेटिक्स में वरडा को स्वर्ण
By : vijay
Update: 2025-10-14 19:10 GMT
उदयपुर, । 69वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वरडा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन, करते हुए 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक हासिल किए।
शारीरिक शिक्षक धर्मवीर सिंह राणावत ने बताया कि 100 मीटर बाधा दौड़ में दीपिका कुंवर ने स्वर्ण पदक, व ऊंची कूद में दिव्या कुंवर ने रजत पदक पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य संदीप आमेटा ने बताया कि, उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर, दोनों छात्राओं का चयन आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रशासक दूल्हे सिंह, उप प्रशासक निर्भय सिंह, विधायक प्रतिनिधि इंद्र सिंह मौजावत एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।