एयरबॉल शिफ्टिंग कार्य के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Update: 2026-02-06 18:10 GMT


उदयपुर । नगर उपखंड सप्तम क्षेत्र में उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नंदेश्वर प्राइसिंग मेन लाइन पर एयरबॉल शिफ्टिंग का कार्य किए जाने के चलते विभिन्न जलाशयों से होने वाली जलापूर्ति शनिवार को बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार निर्धारित जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इस दौरान न्यू भोपालपुरा, प्रेम नगर, केशव नगर तथा यूआईटी डिग्री रोड टंकी से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

Similar News