इलेक्ट्रिक फॉल्ट के कारण जलापूर्ति रहेगी बाधित
By : vijay
Update: 2025-09-12 17:44 GMT
उदयपुर,। मानसी वाकल के पंपिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक फाल्ट आने से नगर उपखण्ड सप्तम प्रताप नगर से दिनांक शनिवार को होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि प्रताप नगर, यूआईटी, खेमपुरा, कालका माता, केशव नगर, बोहरा गणेश जी जलाशयों से जुड़े क्षेत्र एवं सुंदरवास की डायरेक्ट सप्लाई प्रभावित होगी। यह जलापूर्ति अब रविवार को होगी।