उदयपुर, । भारत विकास परिषद् उत्तर पश्चिम क्षेत्र का महिला मिलन कार्यक्रम ‘‘ निर्मायिनी‘‘ की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 05.30 बजे से महारानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद् राजस्थान साउथ प्रान्त की तत्वावधान में उदयपुर शहर में राष्ट्रीय महामंत्री डी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि संरक्षक महिला सहभागिता निदर्शना गोवानी, राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक डॉ. शिप्रा धर, क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी एवं केन्द्रीय सदस्य डॉ. आशा मेहता के आतिथ्य एवं गीता गुप्ता राष्ट्रीय सह- संयोजिका महिला सहभागिता, सीए अरविंद गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सीए संदीप बाल्दी, क्षेत्रीय महासचिव, सुनीता गोयल, कार्यक्रम संयोजक में सोलिटेयर रिसोर्ट, उदयपुर में आयोजित हुआ।
- 157 माता-बहनों को ‘महारानी सम्मान’ से नवाजा गया
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोसी ने बताया कि महारानी अहिल्या देवी की 300वीं जन्म जंयती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् राजस्थान क्षेत्र की मातृशक्ति ने भारत विकास परिषद् के माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा एवं प्राकृतिक आपदाओं के लिए संधारित कोष में 157 माता-बहनों ने विकास रत्न एवं विकास मित्र के रूप 22,61,000/- अक्षरे बाईस लाख ईकसठ हज़ार रूपया कोष में जमा करा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया हैं। महिला मिलन कार्यक्रम 14 सितम्बर रविवार की पूर्व संध्या 13 सितम्बर को उक्त कोष में योगदान देेने वाली माता-बहनों का बहुमान महारानी सम्मान के तहत् परिषद् परिवार एवं अतिथिगण द्वारा किया गया। भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के इस साझा कार्यक्रम में लोककला मण्ड़ल उदयपुर के कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियॉं दी गई। कार्यक्रम को लेकर उदयपुर नगर के सभी शाखाओं के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग का माहौल है। भारत विकास परिषद् राजस्थान साउथ प्रांत की महिला संयोजिका गायत्री शर्मा, जिला समन्वयक संतोष जैन एवं नगर समन्वयक राकेश नन्दावत, प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा के नेतृत्व में उदयपुर शहर के भारत विकास परिषद् के सदस्य मातृशक्ति एवं पुरूष वर्ग कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल के साथ आयोजित होगा ‘‘निर्मायिनी’’ कार्यक्रम
- बाल संस्कार से व्यक्ति निर्माण में महिलाओं की भूमिका, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता पर संवाद
वहीं दूसरे दिन रविवार को भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र का महिला मिलन कार्यक्रम ‘‘निर्मायिनी’’ का आयोजन भारत विकास परिषद राजस्थान साउथ प्रान्त की तत्वावधान में उदयपुर शहर में उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी के मुख्य आतिथ्य एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, राष्ट्रीय महामंत्री डी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि संरक्षक महिला सहभागिता निदर्शना गोवानी, राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक डॉ. शिप्रा धर, क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी एवं केन्द्रीय सदस्य डॉ. आशा मेहता के आतिथ्य में सोलिटेयर रिसोर्ट, उदयपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोसी ने बताया कि भारत विकास परिषद् भारतीय सभ्यता और संस्कृति की संवाहक मातृशक्ति के माध्यम से परिषद् के उद्देश्य स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत की प्राप्ति में उनकी भूमिका और नेतृत्व के द्वारा समाज के सर्वागिण विकास में योगदान को रेखांकित करने के ध्येय से महिला मिलन कार्यक्रम का आयोजन करता है। कार्यक्रम में राजस्थान की यशस्वी उपमुख्यमत्री राजकुमारी दीया कुमारी का सानिध्य एवं पाथेय मातृशक्ति को प्राप्त होगा, साथ ही महिलाओं में तकनीकि साक्षरता, आत्मविश्वास, समाज परिवर्तन व परिवारों में संस्कार निर्माण में भुमिका, महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता, बाल संस्कार से व्यक्ति निर्माण में उनकी भुमिका, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर मार्गदर्शन अतिथियों द्वारा प्रदान किया जावेगा। कार्यक्रम को लेकर उदयपुर नगर के सभी शाखाओं के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग का माहौल है।
भारत विकास परिषद् राजस्थान साउथ प्रांत की महिला संयोजिका गायत्री शर्मा, जिला समन्वयक संतोष जैन एवं नगर समन्वयक राकेश नन्दावत के नेतृत्व में उदयपुर शहर के भारत विकास परिषद् के सदस्य मातृशक्ति एवं पुरूष वर्ग की सहभागिता में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
