पिरामिड में विश्व शांति के लिए किया यज्ञ

Update: 2024-09-19 13:19 GMT

उदयपुर। श्रीमती मालती कुमारी चुंडावत पिरामिड ध्यान केंद्र अलकापुरी, उदयपुर में पूर्णिमा के अवसर पर विश्वविख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमर सिंह चुंडावत के सानिध्य में विश्व शांति और कल्याण हेतु वैदिक यज्ञ और योग का अनुष्ठान वैदिक पुरोहित डॉ भूपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां दी गई। उन्होंने बताया कि पिरामिड में वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड़ गुजरात के ध्यान प्रशिक्षक डॉ भूपेंद्र शर्मा ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग पर आधारित 24 मिनट के वैदिक ज्ञान के द्वारा मन को शांत, स्थिर एवं सकारात्मक बनाने हेतु अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य सुरेश पालीवाल, गेहरीलाल पाटीदार,महेश पाहुजा, मोहन कुमावत, पुष्पा सिंधी ने वैश्विक शांति, सौहार्द, बंधुत्व और कल्याण हेतु अपने विचार रखे। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Similar News