आया बसंत पंचमी का पर्व...!

Update: 2025-01-31 12:49 GMT
आया बसंत पंचमी का पर्व...!
  • whatsapp icon

आया है बसंत पंचमी का पर्व,

करों खुशियों का संचार गर्व।

इस दिन का है विशेष महत्व,

भारतीय संस्कृति का है सत्व।

करो देवी सरस्वती आराधना,

ज्ञान, संगीत व कला साधना।

आया है बसंत पंचमी का पर्व,

करों खुशियों का संचार गर्व।

स्वयं को उमंग, ऊर्जा से भरों,

अहसांस सबको देते हुए चलो।

आज बदलते है प्रकृति के रंग,

खुशी और समृद्धि कर दे दंग।

आया है बसंत पंचमी का पर्व,

करों खुशियों का संचार गर्व।

छाई हरियाली पीला है बसंत,

सारी सृष्टि खिली हुई अनंत।

समाज, राष्ट्र, विश्व की नमन,

करें महिमा यशगान मनमोहन।

संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्यप्रदेश)

Similar News

मोहब्बत