जनसमस्याओं के समाधान हेतु बनेड़ा में 17 मार्च को विधायक जनसुनवाई
बनेड़ा (( KK Bhandari ))
बनेड़ा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार, 17 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पंचायत समिति परिसर, बनेड़ा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस जनसुनवाई में डॉ. लालाराम बैरवा, विधायक बनेड़ा-शाहपुरा, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से उपखण्ड क्षेत्र बनेड़ा के नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याएं सीधे विधायक और प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
उपखण्ड क्षेत्र बनेड़ा के सभी कार्यकर्ता बंधुओं एवं देवतुल्य क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।