लोक अदालत में 66 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Update: 2026-03-14 14:13 GMT

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) न्यायालय परिसर जहाजपुर में शनिवार को वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायिक एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया।

तालुका सचिव राहुल पारीक ने बताया कि राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए न्यायालय परिसर में कुल दो बैंचों का गठन किया गया। प्रथम बैंच की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव चौधरी ने की, जबकि सदस्य के रूप में अधिवक्ता बद्रीलाल मीणा शामिल रहे। द्वितीय बैंच की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्का यादव ने की तथा सदस्य के रूप में उपखण्ड अधिकारी राजकेश मीणा मौजूद रहे।

लोक अदालत के दौरान एसीजेएम न्यायालय के 47 तथा जेएम न्यायालय के 19 न्यायिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंकिंग सेवा, बिजली विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी बैंच द्वारा निस्तारण किया गया।

राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी देवेन्द्र तुनगारिया ने परिवहन विभाग से संबंधित ई-चालान प्रकरणों के निस्तारण तथा आबकारी विभाग के प्रकरणों के प्रत्याहरण में विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर तालुका सचिव राहुल पारीक सहित न्यायिक कर्मचारी आत्माराम गुर्जर, अंगद मीणा, दिनेश मीणा, राकेश कुमार, होमगार्ड कर्मचारी रईस मोहम्मद, बनवारीलाल मीणा और शरीफ मोहम्मद सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Similar News