खजूरी (लक्ष्मण मेघवंशी)। उपतहसील क्षेत्र के समीप स्थित उलेला ग्राम पंचायत में धार्मिक स्थल की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को लिखित ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामवासी धार्मिक स्थल की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में एकत्रित हुए और अतिक्रमण हटाकर धार्मिक स्थल को सुरक्षित रखने की मांग की।
ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार बद्री लाल मीणा को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में वर्षों से पथवारी एवं घाटारानी माताजी का थानक स्थापित है। पूर्व में इस धार्मिक स्थल की भूमि काफी चौड़ी और खुली थी, लेकिन हाल ही में अतिक्रमण कर कब्जे में लेने जैसी स्थिति बन गई है। इससे गांव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
ग्रामीणों ने लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शीघ्र कार्रवाई कर समाधान की मांग की। इस पर नायब तहसीलदार बर्दी लाल मीणा ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा और यदि रिपोर्ट सही पाई जाती है तो जल्द ही उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान पप्पू लाल रेगर, खेमराज मीणा, नंदलाल माली, गोकुल बलाई, ईश्वर प्रजापत, रामप्रसाद प्रजापत, नारायण दरोगा, पप्पू लाल मीणा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।