खटीक समाज का शाहपुरा में व‍िरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-03-13 09:20 GMT

शाहपुरा (राजेन्द्र खटीक) । दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर हुई एक हृदयविदारक घटना के विरोध में शाहपुरा के खटीक समाज और अंबेडकर विचार मंच में गहरा रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में श्री शिवशक्ति मंडल खटीक समाज और अंबेडकर विचार मंच संस्थान, शाहपुरा ने उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मार्च 2026 को दिल्ली की हस्ताताल कॉलोनी में होली के दौरान एक मासूम बच्ची से पड़ोसी परिवार की महिला पर गलती से रंग गिर गया। इस मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ा कि रात को जब युवक तरुण खटीक घर लौट रहा था, तब आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उस पर हॉकी, बेल्ट और घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण तरुण की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद 6 मार्च को दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ और समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

प्रमुख माँगें: खटीक समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण चावला और अंबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से निम्नलिखित माँगें की हैं:

  1. सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाए ताकि उन्हें फाँसी की सजा मिल सके।
  2. पीड़ित परिवार, जिसका तरुण इकलौता कमाने वाला सदस्य था, उसे एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
  3. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

ज्ञापन देने वालों में रहे मौजूद:

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण चावला, उपाध्यक्ष मदन बाछड़ा, सचिव रमेश टेपण, कोषाध्यक्ष छगन लाल बाछड़ा, सुरेश चन्द्र घुसर (जिलाध्यक्ष, अंबेडकर विचार मंच), गजराज बाछड़ा, मुकेश चावला, रामस्वरूप चावला, राजेश चावला, कालूराम बाछड़ा, रामस्वरूप टेपण, सुरेश बाछड़ा, शिवराम खोईवाल, सत्यनारायण चन्देल, सत्यनारायण सोलंकी, दलीचंद खींची, रामेश्वर सोलंकी, लादुराम खींची, राजेन्द्र चन्देल और त्रिलोक खींची सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News