रायला में धूमधाम से मनाया फागोत्सव
रायला ( लकी शर्मा) रायला के पिपली मोहल्ला में स्थित मुरलीधर जी व पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महिला मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार को फागोत्सव मनाया गया। जिसमे क्षेत्र की महिलाओ ने फाग पहनकर भगवान गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत करते हुए हनुमान जी भोलेनाथ खाटू नरेश माता जी के भजनों की जोरदार प्रस्तुतियां दी गई।
इस मौके पर महिला मित्र मंडल की सखियों ने फूलों की होली गुलाल की होली ठाकुर जी के साथ खेलते हुए नाचने कुदने का आनंद उठाया। कार्यक्रम के पश्चात भगवान कुंज बिहारी की आरती करते हुए कर महाप्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर महिला मित्र मंडल सदस्य विमल सोमानी रेखा सोमानी चंदा सोमानी मंजू सोमानी सुमन सोमानी आशा सांमरिया उषा सांमरिया सोनम सांमरिया माधुरी द्वारिका गीता अदिति महिमा लाड मंजू शारदा रेखा बारी जानवी सरिता रिंकू सीता अनीता शीला आसा नु वाल मंजू उर्मिला निर्मला गगड़ आदि महिला उपस्थित थी।