अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव!

Update: 2024-06-19 18:58 GMT

टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत आज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले बुधवार को संकेत दिया कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। द्रविड़ का मानना है कि वहां की परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही हैं।


भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली। द्रविड़ ने सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'किसी को भी बाहर रखना मुश्किल है। न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं। हमें यहां (बारबाडोस में) कुछ अलग करने की जरूरत हो सकती है। युजी (युजवेंद्र चहल) या कुलदीप (यादव) का इस्तेमाल यहां किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News