इंदौर: 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे के आरोप में टीम मालवा स्टैलियंस के मालिक और शराब कारोबारी रजक पर एफआईआर
इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एमपी लीग की टीम मालवा स्टैलियंस के मालिक और शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ 300 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास में लसूड़िया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की शिकायत पर मुख्य सचिव (CS) के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार देर रात यह मामला बीएनएस की धारा 329(3) के तहत दर्ज किया गया। रेमन कक्कड़ के अनुसार, निपानिया स्थित सर्वे नंबर 414 की करीब दो हेक्टेयर जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र और रणधीर सलूजा के नाम पर है। शिकायत में बताया गया है कि रजक ने पहले रेमन के पति ऋषि कक्कड़ से 6000 वर्गफीट जमीन शराब की दुकान के लिए किराए पर मांगी थी। परिवार के सभी सदस्यों द्वारा इनकार करने के बावजूद 3 अप्रैल को कुछ लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की, जिसे सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवा दिया।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455