अजमेर रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज: अनुशासन और खेल भावना का महाकुंभ भीलवाड़ा में शुरू

Update: 2026-03-28 04:05 GMT


भीलवाड़ा  (अंकुर)। जिला पुलिस लाइन मैदान  शनिवार सुबह पुलिसकर्मियों के जोश और उत्साह से सराबोर नजर आया, जहां अजमेर रेंज स्तरीय अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रूपेंद्र सिंह सिद्धू ने ध्वजारोहण कर और शांति के प्रतीक सफेद कपोत उड़ाकर खेल महाकुंभ की औपचारिक घोषणा की।

कर्तव्य के साथ शारीरिक दक्षता अनिवार्य: ADG सिद्धू


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एडीजी रूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस की कठिन ड्यूटी के बीच खेल न केवल तनाव कम करते हैं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी अपरिहार्य हैं। सिद्धू ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार रेंज प्रतियोगिता में दो नए जिले पहली बार शिरकत कर रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और अधिक बढ़ेगा।

मार्च पास्ट और घुड़सवारी ने मोहा मन


उद्घाटन समारोह में छह जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने सफेद गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के दौरान घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतबों और फायर प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अजमेर रेंज महानिरीक्षक (IG), भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव सहित रेंज के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

छह जिलों की टीमें दिखाएंगी दम



 


अनुशासन के इस संगम में अजमेर रेंज के भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, नागौर, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल और वॉलीबॉल सहित कई अन्य खेलों का आयोजन होगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455.


Similar News

"देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सप्लाई चेन रहेगी बरकरार": मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक:

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: : 28 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट