भीलवाड़ा में शनिवार को सजेगा पुलिस खेलकूद का मैदान, अजमेर रेंज के जांबाज दिखाएंगे दम
भीलवाड़ा | कल शनिवार की सुबह भीलवाड़ा पुलिस के लिए बेहद खास होने वाली है। जिले में रेंज स्तरीय अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शंखनाद होने जा रहा है। अनुशासन और खेल भावना के इस महाकुंभ में अजमेर रेंज के 6 जिलों के पुलिस खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे।
मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम:
उद्घाटन: सुबह 06:30 बजे, रिजर्व पुलिस लाईन खेल मैदान।
अतिथि: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और अजमेर रेंज IG करेंगे शिरकत।
ड्रेस कोड: उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान व्हाइट' स्पोर्ट्स गियर में नजर आएंगे पुलिसकर्मी।
शामिल जिले: भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, नागौर, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन।
वर्दी के पीछे का खिलाड़ी आएगा सामने
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। कल सुबह बिगुल की आवाज के साथ ही विभिन्न एथलेटिक्स और मैदानी खेलों की शुरुआत होगी।
