पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस पर नाकाबंदी के दौरान फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने मारी गोली

Update: 2026-03-27 17:17 GMT


श्रीगंगानगर। पंजाब-राजस्थान सीमा के पास साधुवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




 


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पंजाब की ओर से एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। नाकेबंदी स्थल पर तैनात टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने बाइक को यू-टर्न लेकर नहर की पटरी की ओर दौड़ना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया, जिस दौरान असंतुलित होकर उसकी बाइक गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

सरकारी गाड़ी पर लगी तीन गोलियां

जवाहरनगर थाना प्रभारी (सीआई) देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस की सरकारी गाड़ी पर तीन गोलियां लगीं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को बार-बार सरेंडर करने की चेतावनी दी और हवाई फायर भी किए, लेकिन आरोपी लगातार गोलीबारी करता रहा। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे काबू किया।




 


आगरा का निवासी है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश (30 वर्ष) निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही बीकानेर आईजी ओमप्रकाश और श्रीगंगानगर एसपी हरीशंकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से हथियार बरामद किए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि वह पंजाब से राजस्थान की सीमा में किस उद्देश्य से प्रवेश कर रहा था और उसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड क्या है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

"देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सप्लाई चेन रहेगी बरकरार": मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक:

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: : 28 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट