हॉकी खिलाड़ियों के लिए हाई कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश,संघ को मान्यता
राजस्थान जोधपुर हाई कोर्ट के एक ऐतिहासिक आदेश से अब राजस्थान हॉकी संघ के खिलाड़ियों की रहा बहुत आसान हो गई है । आगामी दिनों में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलो सहित चैंपियनशिप में अब राजस्थान हॉकी संघ के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे ।जोधपुर हाई कोर्ट ने यह आदेश खिलाड़ियों द्वारा दायर की गई एक रिट के जवाब में दिया है। खिलाड़ियों का निवेदन था की एक अपंजीकृत संस्था के माध्यम से हॉकी के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है इस चयन के आधार पर ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर या अन्य स्तर के खेलों में हिस्सा ले रहे हैं जबकि राजस्थान हॉकी एसोसिएशन ही सबसे पुराना और एकमात्र पंजीकृत संगठन है। इस संगठन के माध्यम से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को जो परिलाभ मिलते हैं वह देय हैं और मान्य भी होते हैं। जबकि वर्तमान में किसी भी तरह का कोई परीलाभ नहीं मिल पा रहा। ऐसी स्थिति में विद्वान न्यायाधीश ने राजस्थान हॉकी एसोसिएशन को आदेश करते हुए उनके खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर और चैंपियनशिप की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अधिकृत किया है। प्रदेश राजस्थान हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने आज पत्रकारों को जानकारी दी। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा की हाई कोर्ट की इस बड़ी राहत से 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और राष्ट्रीय चैंपियनशिप जो बिहार और राजगीर में होगी तथा सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप जो रांची और झारखंड में आयोजित होगी उनमें खिलाड़ियों को मौका मिल सकेगा।