7 अप्रैल से शुरू होगा स्वामी विवेकानंद तरणताल, महिलाओं के लिए रहेगा विशेष आरक्षित बैच
भीलवाड़ा। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल का नियमित संचालन आगामी 7 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। इस हेतु तरणताल पर आयोजित हुए समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी अतुल बाल्दी और वरिष्ठ तैराक एवं व्यवसायी रामप्रकाश पोरवाल ने गणपति वंदन कर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तैराकों का प्रशिक्षण प्रारंभ करवाया। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रातः एवं सायंकाल अलग-अलग बैच निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं के लिए पृथक से एक बैच का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक बैच 40 मिनट की अवधि का होगा।
प्रथम बैच प्रातः काल 6:20 से 7:00 तक, उसके बाद 7:10 से 7:50, फिर 8:00 से 8:40 तक चलेगा एवं उसके बाद 8:50 से 9:30 तक का समय महिलाओं हेतु आरक्षित रहेगा। सायंकाल 4:00 से 4:40, 4:50 से 5:30, 5:40 से 6:20, 6:30 से 7:10, एवं 7:20 से 8:00 बजे तक बैच चलेंगे। फीस के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1400 रुपए एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लिए 1600 रुपए प्रतिमाह फीस रखी गई है। प्रवेश 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्वामी विवेकानंद तरणताल पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, कमल सिंह राणावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, सोहन बैरवा, मुकेश मित्तल, पूरणमल आचार्य, चंद्रेश राणावत, अनिता पालीवाल, स्नेहलता बैरवा, अर्चना यादव और परवीन बानो सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455