जब तक फॉर्म में हैं तब तक खेलते रहें वनडे

Update: 2025-08-10 12:33 GMT

भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे करियर को असाधारण बताया है। उन्होंने कहा कि विराट और रोहित वनडे क्रिकेट में जब तक अच्छा कर रहे हैं, तब तक उन्हें इस फॉर्मेट में खेलना चाहिए। दोनों का एकदिवसीय क्रिकेट में रिकॉर्ड असाधारण हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी वनडे सीरीज हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के सीरीज के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। गांगुली से इस बारे में पूछे जाने परं कहा कि उन्हें ऐसे किसी बात की जनकारी नहीं है।

गांगुली ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हूं। गांगुली ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण कारक होना चाहिए। यह कहना मुश्किल है। जो भी अच्छा करेगा, वही खेलेगा। अगर वे अच्छा करते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। कोहली का वनडे रिकॉर्ड असाधारण है, रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा ही है। वे दोनों सफेद गेंद की क्रिकेट (सीमित ओवरों के मैच) में असाधारण हैं।

19 अक्टूबर से खेलते दिखेंगे रोहित और विराट

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूण से संन्यास ले चुके इन दोनों खिलाड़ियों ने 2027 के विश्व कप के बारे में अपनी योजनाओं को अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। भारत का एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में भारत घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा।

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह