Google Chrome यूज करने वालों को सरकार की चेतावनी, सेटिंग्स में जाकर पूरा करें ये काम

By :  vijay
Update: 2024-10-01 08:36 GMT

केंद्र सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स को चेतावनी जारी की है, जिसमें डेटा हैक और फ्रॉड की संभावनाएं बताई गई हैं। CERT-In ने यूजर्स से जल्द से जल्द क्रोम को अपडेट करने की सलाह दी है। मैलिशियस ऐप्स से डेटा चोरी का खतरा बढ़ गया है, इसलिए उन्हें तुरंत डिलीट करें।इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की तरफ से समय समय पर कई फैसले लिए जाते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से नई चेतावनी जारी की गई है। इसमें गूगल क्रोम यूजर्स को ये वॉर्निंग दी गई है। चेतावनी जानने के बाद आप भी हैरान होने वाले हैं। क्योंकि अभी गूगल क्रोम का इस्तेमाल तो हर कोई करता है और अभी इसे जारी भी कर दिया गया है तो कई लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। स्मार्टफोन और लैपटॉप पर इसका यूज करने वालों को लेकर ये चेतावनी दी गई है।

CERT-In की तरफ से यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि यूजर्स के साथ फ्रॉड और डेटा लीक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि हैकर्स की तरफ से यूजर्स का डेटा हैक किया जा सकता है। साथ ही इसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए हो सकता है। यही वजह है कि यूजर्स को तुरंत ऐसी ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए जो मैलेशियस कोड के साथ आती है। क्योंकि इन ऐप्स की मदद से संभवता उनका डेटा चोरी किया जा सकता है।

ऐसे में कहा जा सकता है कि यूजर्स को डिवाइस में मौजूद कोई भी ऐस नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में आपको ऐसी ऐप्स की तुरंत जांच करनी चाहिए। गूगल क्रोम का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इसे सबसे पॉपुलर ब्राउजर भी कहा जा सकता है। CERT-In की तरफ से ये खतरा एंड्रॉयड, iOS और PC के लिए बताया जा रहा है। सभी लोगों से इस पर तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है।

कैसे करें बचाव-

गूगल क्रोम में दिखाई दे रही परेशानी से निपटने के लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको आज ही इसे अपटेड कर लेना चाहिए। लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के लिए आपको ऐप स्टोर, प्ले स्टोर में जाना होगा। अगर आप PC पर गूगल क्रोम अपडेट करना चाहते हैं तो सेटिंग में जाने के बाद हेल्प में जाना होगा और About Google Chrome पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ब्राउजर अपडेट हो जाएगा।

Similar News