हैप्पी बर्थडे गूगल: 26 साल का सफर, पहला नाम था Backrub,खेलें ये पांच डूडल गेम्स

By :  vijay
Update: 2024-09-27 07:10 GMT

सर्च इंजन गूगल आज, 26 साल का हो गया है। इसकी शुरुआत 1998 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्रों, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर की थी। गूगल अक्सर खास मौकों पर डूडल बनाता है, लेकिन इस बार अपने जन्मदिन पर गूगल के होमपेज पर कोई डूडल दिखाई नहीं दे रहा। गूगल के 26वें जन्मदिन के मौके पर, हम आपको गूगल के पांच बेहतरीन डूडल गेम्स के बारे में बताएंगे, जो आपको एक बार जरूर खेलने चाहिए।

गूगल के अनसुने फैक्ट्स

1. गूगल पर हर रोज 150 भाषाओं में अरबों सर्च होते हैं और ये सर्च डाटा आपको 20 से अधिक डाटा सेंटर से मिले हैं।

2. आप भले ही यकीन ना करें लेकिन लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की जो पहली मीटिंग हुई थी उस मीटिंग में किसी भी बात को लेकर सहमति नहीं बनी थी और आपको तो पता ही होगा कि यही दोनों गूगल के को-फाउंडर हैं।

3. गूगल का पहला नाम Backrub था, क्योंकि गूगल पहले वेब लिंक्स पर ही निर्भर था। बाद में 27 सितंबर 1998 को, Google Inc. का आधिकारिक तौर पर जन्म हुआ।

4. गूगल का नाम पहले Googol रखा जाना था जो कि गणित का एक टर्म है। गणित में सौ जीरो को एक साथ लिखने के लिए इसी टर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

5. Google.com का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 1997 को हुआ था लेकिन एक साल तक इस नाम से कोई वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई थी।

6. 27 सितंबर 1998 में किराए के एक गैराज में Google Inc नाम की कंपनी का आधिकारिक जन्म हुआ और इसी गैराज को गूगल का पहला ऑफिस बनाया गया। (Happy Birthday Google 2024)

7. 2006 में Google शब्द को शब्दकोश में क्रिया के रूप में शामिल किया। मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी में ‘Google’ शब्द का अर्थ वर्ल्ड वाइड वेब पर कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्च करना बताया गया है।

टॉप 10 गूगल डूडल गेम्स…..फ्री में खेलें

1. Crossword Puzzles: यह दशक से लोकप्रिय एक गेम है जो आपकी शब्दावली को चुनौती देने और उसे बढ़ाने का शानदार तरीका है। इसमें आपको सही शब्दों को ढूंढकर खाली स्थान भरना होता है।

2. Pacman: यह एक और क्लासिक गेम है जिसमें पीला पात्र भूतों से बचते हुए चलता है और कभी-कभी उनका पीछा भी करता है। यह गेम काफी मजेदार और चुनौतीपूर्ण है।

3. Basketball 2012: यह गेम पहली बार 2012 में रिलीज हुआ था और यह काफी सरल है। इसमें खिलाड़ी को बॉल को बास्केट में डालना होता है, और जितना हो सके उतने पॉइंट्स समय सीमा के भीतर जुटाने होते हैं।

4. Doctor Who: ब्रिटिश टीवी शो पर आधारित यह गेम 2013 में शो की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर रिलीज हुआ था। इसमें खिलाड़ी को विभिन्न स्तरों पर दुश्मनों से बचते हुए पहेलियां सुलझानी होती हैं।

5. Doodle Baseball: इस गेम में खिलाड़ी माउस से बैट को स्विंग करता है। सही समय पर हिट करने से बॉल पार्क से बाहर जा सकती है। गेम में खिलाड़ियों को लक्ष्य दिए जाते हैं, साथ ही रास्ते में रुकावटों से बचना होता है।

Similar News