रोडवेज बस स्स्टैंड पर मनचले की पिटाई, दो महिलाओं ने छेड़छाड़ व मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

Update: 2024-06-13 08:51 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। केंद्रीय बस स्टेंड पर गुरुवार को एक मनचले की दो महिलाओं ने पिटाई कर दी। दोनों महिलाओं ने मनचले पर मोबाइल चोरी और छेड़छाड़ के आरोप लगाये हैं। इस घटनाक्रम के चलते मौके पर तमाशबिनों की बस स्टैंड परिसर में भीड़ जुट गई।

बताया गया है कि दो महिलाओं ने एक मनचले युवक को दबोच कर उसकी जोरदार पिटाई कर दी। इन महिलाओं का युवक पर मोबाइल चुराने व छेड़छाड़ करने का आरोप था। घटना के चलते बस स्टैंड परिसर में भीड़ जुट गई। सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

Similar News