तेरह माह के बच्चे पर सियार ने किया हमला, गंभीर घायल

By :  prem kumar
Update: 2025-03-02 16:25 GMT

 भीलवाड़ा हलचल न्यूज़। 13 महीने के एक बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना मांडल थाना क्षेत्र की बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मांडल थाना क्षेत्र के रूपाहेली के नजदीक स्थित एक खेत पर माता-पिता के साथ गए 13 माह के बच्चे पर रविवार को सियार ने हमला कर दिया। बालक विराट रेगर घटना के वक्त खेत पर पालने में झूला झूल रहा था। वहीं परिजन खेत पर कृषि कार्य में व्यस्त थे।हमले में गंभीर रूप से घायल घायल बालक को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उधर घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Similar News