पुलिस की खेत पर दबिश, गांजे की अवैध खेती का खुलासा, एक डिटेन

Update: 2025-06-24 14:31 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में पीपली सरहद में निर्जन स्थान पर स्थित खेत पर पुलिस ने दबिश देकर गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस को मौके पर गांजे की फसल खड़ी मिली। पुलिस गांजे के इन अवैध पौधों को कटवा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से गांजे की अवैध खेती की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीपली सरहद में एकांत स्थान पर स्थित खेत पर दबिश देकर छानबीन की, जहां गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर मिले व्यक्ति को डिटेन कर लिया। गांजे के अवैध पौधे कटवाये जा रहे हैं। 

Similar News