देवेंद्र खुदकुशी प्रकरण-: ब्याज माफियाओं की प्रताडऩा से परेशान होकर दी थी जान, पत्नी की रिपोर्ट पर आठ के खिलाफ मामला दर्ज
भीलवाड़ा बीएचएन। पटेलनगर के देवेंद्र जायसवाल ने ब्याज माफियाओं की प्रताडऩा से परेशान होकर खुदकुशी की थी। यह आरोप लगाते हुये मृतक की पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ बुधवार को प्रताप नगर थाने में केस दर्ज करवाया है।
सहायक उप निरीक्षक चिराग खां कायमखानी ने बताया कि पटेल नगर निवासी देवेंद्र जायसवाल ने 20 जून 2025 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान जायसवाल की पत्नी चंद्रकांता अपने गांव गई हुई थी। वह जब घर लौटी तो उसे पति देवेंद्र का लिखा लेन-देन का हिसाब व मोबाइल में एक वीडियो मिला। जायसवाल ने ब्याज माफियाओं के नामों का खुलासा भी किया। चंद्रकांता का आरोप है कि इन ब्याज माफियाओं से तंग आकर देवेंद्र ने आत्महत्या की। इन ब्याज माफियाओं की प्रताडऩा से इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मृतक के देवेंद्र ने आठ लोगों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। पुलिस ने चंद्रकांता की रिपोर्ट पर अभिषेक शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गोपाल जाट, भगवती लाल जाट, लादू लाल जाट, प्रहलाद खटीक, विकास जैन और मनोज नारवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई कायमखानी कर रहे हैं।