आरसीएम के दो कर्मचारियों को अगवा कर डकैती को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाल अपचारी निरुद्ध

Update: 2025-08-03 18:51 GMT


भीलवाड़ा हलचल। आरसीएम फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को अगवा कर उनसे नगदी व सोने की अंगूठी की लूट का हमीरगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। बता दें कि वारदात 13 दिन पूर्व हुई थी।

हमीरगढ़ पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई को थाने पर टेलीफोन से सूचना मिली कि रीको एरिया स्वरूपगंज स्थित आरसीएम फैक्ट्री के किसी कर्मचारी का अपहरण कर लिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी संजय गर्जर

ने कर्मचारी के मोबाइल नंबर की लोकेशन प्राप्त की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। पुलिस ने रीको एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस बीच अगवा बताई जा रहे कर्मचारियों के फोन चालू होने पर लोकेशन ट्रेस कर कर्मचारी महावीर जैन में मनीष जैन की तलाश कर पूछताछ की गई। इन कर्मचारियों ने बताया कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया है ।वे तो चित्तौड़गढ़ की तरफ घूमने के लिए गए थे। थाना प्रभारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के आदेश से रीको एरिया व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो आरसीएम के कर्मचारी महावीर जैन और मनीष जैन की गाड़ी के आगे व पीछे दो बाइक चलने और कार के अंदर 5 से 6 व्यक्ति बैठे होने का पता चला। यह कार चित्तौड़गढ़ की तरफ जाते हुए नजर आई। मामला संदिगध होने पर महावीर और मनीष जैन को तसल्ली देकर पुलिस ने पूछताछ की। इस पर महावीर जैन ने बताया कि 21 जुलाई को उसे व सहकर्मी मनीष कुमार जैन को करीब 5:00 बजे के आसपास आरसीएम से रवाना होने के बाद ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर दो बाइक से पांच लोगों ने बाइक आगे लगाकर कार रुकवाली । इन लोगों ने मनीष जैन को पीछे बैठा दिया और तीन युवक जबरन कार में बैठ गए और मोबाइल छीन कर स्विच ऑफ कर दिया ।इन बदमाशों ने ₹500000 की फिरौती मांगी, लेकिन रूपयों की व्यवस्था नहीं होने पर जैब में रखे 14 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीन ली और छाछेडी गांव के जंगल में छोड़ गए। डर के कारण परिवादियों ने पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी । ना हीं कंपनी के किसी अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पीड़ितों ने स्वेच्छा से हमीरगढ़ थाने में रिपोर्ट दी। जिला पुलिस अधीक्षक सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज मोबाइल बीटीएस के आधार पर दो आरोपितों को बापर्दा गिरफ्तार और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है ।शेष आरोपितों की सर गर्मी से तलाश की जा रही है। जिन पर जल्दी इनाम भी घोषित किया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार हुए आरोपितों में चित्तौड़गढ़ जिले के सादास थाने के रूपपुरा मालका खेड़ा निवासी कन्हैयालाल 21 पुत्र दुर्गा लाल शर्मा और हमीरगढ़ थाने के छाछेरी गांव निवासी आशाराम पुत्र प्रभु लाल गुर्जर शामिल है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी गुर्जर के साथ आशीष कुमार, दीवान विकास कुमार, कांस्टेबल विशंभर दयाल, नेतराम गुर्जर, राहुल शर्मा,मनोहर लाल व दिनेश कुमार शामिल थे।

Similar News