एम टी एम से पांडु का नाला तक करोड़ों रूपये की सड़क निर्माण का लोकार्पण कर दिया तोहफा

Update: 2025-09-05 08:07 GMT

भीलवाड़ा (हलचल)  भीलवाड़ा केलिए शुक्रवार का दिन कुछ खास था। सुबह की पहली किरणों के साथ सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने जीवन का एक और वर्ष पूरा किया। लेकिन यह जन्मदिन सिर्फ औपचारिक केक काटने या बधाइयों तक सीमित नहीं रहा। दिन भर चलने वाले इस उत्सव ने शहरवासियों को विकास की सौगात, सेवा का संदेश और सामाजिक सरोकार की नई प्रेरणा दी।

 वीसी

देवदर्शन से दिन की शुरुआत

जन्मदिन की सुबह अग्रवाल ने भगवान के चरणों में मत्था टेककर शुरुआत की। इसके बाद वे गौशाला पहुंचे और गौ सेवा की। उनके इस भाव ने यह संदेश दिया कि जीवन में भौतिक उपलब्धियों से कहीं अधिक महत्व सेवा और संस्कार का है।

भीलवाड़ा को मिली करोड़ों की सौगात

जन्मदिन पर अग्रवाल ने शहरवासियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने एम टी एम मिल से पांडु के नाले तक 100 फीट रोड, नाला निर्माण और बिजली लाइन शिफ्टिंग कार्य का लोकार्पण किया।



खास बात यह रही कि इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम भी लगाया,   प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मां के नाम एक पेड़ भी लगाया। इस भावुक पल ने समारोह को और अधिक विशेष बना दिया।

यह परियोजना केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि दर्जनभर कॉलोनियों के लोगों के लिए बेहतर जीवन-शैली और सुगम आवागमन की नई राह है।



इस मौके पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह,  पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव,महापौर राकेश पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अग्रवाल ने बताया कि इस योजना को साकार करने के लिए वे एक साल से लगातार प्रयासरत थे।

समाजसेवा की मिसाल



महात्मा गांधी स्थल पर जब अग्रवाल पहुंचे तो उनका स्वागत अधीक्षक डॉ. अरुण गोड और अक्षय सेवा संस्थान के पवन नागौरी ने किया। इस मौके पर संस्थान ने 500 मोतियाबिंद ग्रसित लोगों के ऑपरेशन का संकल्प लिया। अग्रवाल ने इसे “मानवता की सच्ची सेवा” बताते हुए सराहा। यह क्षण जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक महत्व का बना गया।


इन्होंने दी शुभकामना

देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी आज सुबह सांसद दामोदर अग्रवाल को दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

उत्सव भवन में उमड़ा जनसैलाब

मुख्य समारोह अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित हुआ। यहां प्रदेश और जिले भर से लोग पहुंचते रहे। बधाई संदेश, फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच माहौल उत्सवधर्मी रहा। आम कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता तक, हर कोई सांसद को शुभकामनाएं देने पहुंचा।


सांसद अग्रवाल का यह जन्मदिन केवल जश्न नहीं था। इसमें विकास की नींव रखी गई, सेवा का संकल्प लिया गया और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव दिखा। सबसे बढ़कर, इस दिन ने मां के आशीर्वाद, मातृ-स्नेह और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भीलवाड़ा के लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे, क्योंकि यह दिन केवल एक व्यक्ति के जन्मदिन का नहीं बल्कि शहर के विकास और मानवीय मूल्यों के संगम का प्रतीक बन गया।




 

Similar News